पुलिस मुठभेड़ में दो लूटेरे घायल

गाजियाबाद, 19 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से स्वाट और थाना पुलिस टीम ने मध्य रात्रि को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी हैं।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बुधवार को बताया कि मेरठ रोड स्थित मोरटा तिराहे पर पुलिस बैरियर लगाकर मध्य रात को चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आरिफ और ज़ुबैर बताया।

एसीपी ने बताया कि बदमाशों ने नंदग्राम क्षेत्र में सोसाइटी के बाहर टहल रह एक युवक के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों से दो सोने के चेन के टूटे हुए टुकड़े, चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *