नई दिल्ली, 10 सितंबर । देश में बारिश एवं त्योहारी मांग ने आम आदमी की थाली का स्वाद और बजट दोनों बिगाड़ दिया है। रसोई की धुरी माने जाने वाला प्याज अब चीनी को टक्कर दे रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज का खुदरा भाव 65 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि खुदरा बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हालांकि, सरकार प्याज और चीनी के दाम कम होने और आपूर्ति बढाने का दावा कर रही है।