मुरादाबाद : गणेश चतुर्थी मेले के लिए 16 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

मुरादाबाद, 10 सितम्बर । रेलवे के मुरादाबाद मंडल में जनपद संभल स्थित तहसील क्षेत्र चंदौसी में प्रत्येक वर्ष ऐतिहासिक गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन होता है। गणेश चतुर्थी मेले के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चंदौसी होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था 12 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक अलग-अलग ट्रेनों में प्रभावी रहेगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मेले के दौरान इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटिंग क्षमता मिलेगी और सामान्य श्रेणी के कोच में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

सीनियर एडिशन में आगे बताया कि हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर (54481), ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर (54482), हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर (54483), ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर (54484), ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर (54464), चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर (54463) में तीन-तीन कोच लगेंगे। वहीं बरेली-अलीगढ़ पैसेंजरश्र(54352), अलीगढ़-बरेली पैसेंजर (54351), बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर (54354), अलीगढ़-बरेली पैसेंजर (54353) में दो-दो कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर (54382), गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर (54383), गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर (54392), अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर (54391), नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर (54396) और मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर (54395) में 1-1 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *