मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान, 5.40 लाख गोवंश के लिए ऑनलाइन डीबीटी

भोपाल, 17 सितंबर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को इंदौर में प्रदेश की पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में व्यवस्थापित गोवंश के लिए जुलाई 2026 माह के अनुदान का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण करेंगे। इस अवसर पर 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के व्यवस्थापन के लिए कुल 66 करोड़ 73 लाख 81 हजार 160 रूपये की अनुदान राशि गौशालाओं के खातों में अंतरित की जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में व्यवस्थापित गोवंश के लिए ₹40 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में जुलाई 2026 माह के लिए निर्धारित अनुदान राशि का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह राशि गौशालाओं में गोवंश के बेहतर व्यवस्थापन और भरण पोषण में उपयोग की जाएगी। ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से होने वाले इस भुगतान से अनुदान राशि सीधे संबंधित गौशालाओं के खातों में पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *