व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, राष्ट्रपति ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर खुलासा

इस घटनाक्रम पर सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि मध्यावधि चुनाव में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक का जाना बड़ा बदलाव होगा। यह बदलाव ट्रंप के लिए एक मुश्किल समय में हो रहा है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध और गैस की ऊंची कीमतों के बीच उनकी अप्रूवल रेटिंग कम है और ज्यादातर अमेरिकी मानते हैं कि उन्होंने देश की सबसे अहम समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। 28 वर्षीय लेविट सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के मुकाबले लेविट दूसरे कार्यकाल में सबसे ताकतवर अधिकारी बनकर उभरीं। उन्होंने राष्ट्रपति और उनकी नीतियों का मजबूती के साथ बचाव किया। मुश्किल सवाल पूछने वाले पत्रकारों से भिड़ीं जरूर पर दोस्ताना संबंध कभी नहीं तोड़े। माइक्रोफोन के पीछे और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को अच्छी पत्नी और कामकाजी मा के तौर पर पेश किया। वे अपने छोटे बेटे निको को एयर फोर्स वन और ओवल ऑफिस ले जाती रही हैं। व्हाइट हाउस में ईस्टर एग रोल और हैलोवीन सेलिब्रेशन के दौरान अपने पति के साथ फोटो खिंचवाती रही हैं। खुद से एप्पल पाई बनाती रही हैं और अपनी नवजात बेटी विवियाना के साथ प्यार भरे पल बिताती रही हैं।

लेविट ने ट्रंप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सच तो यह है कि बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर मुझे दिल से महसूस हुआ कि मुझे अब बेहतरीन मां बनने के लिए कुछ सोचना होगा। व्हाइट हाउस छोड़ने के फैसले से मैं खुश भी हूं और दुखी भी हूं।” उल्लेखनीय है कि 1 मई को बेटी के जन्म के बाद लीविट ने व्हाइट हाउस से लगभग एक महीने की छुट्टी ली थी। जब जुलाई 2024 में लीविट के पहले बच्चे का जन्म हुआ, तो उन्होंने सिर्फ चार दिन की छुट्टी ली थी।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के बाद लीविट ने अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का आम चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। फिर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वे एक भरोसेमंद चेहरा बन गईं। अब जैसे-जैसे 2026 के मध्यावधि चुनाव सरगर्मी बढ़ रही है, लीविट बाहर से एक अहम संदेशवाहक के तौर पर उभर सकती हैं। उन्होंने बुधवार को लिखा भी, ” मैं हमेशा रिपब्लिकन पार्टी की समर्थक रहूंगी।” उधर, व्हाइट हाउस में यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी है कि लेविट की जगह कौन लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *