पुलिस मुठभेड़ में दो घायल सहित पांच तस्कर गिरफ्तार,पाँच करोड़ का अवैध मॉर्फिन बरामद

सुलतानपुर, 14 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर पुलिस व नशे के सौदागरों के बीच मुठभेड़ मे 02 शातिर तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। उनके तीन अन्य साथी सहित पांच आरोपित गिरफ्तार किये गए है। उनके पास से 1.8 किग्रा अवैध मॉर्फिन बरामद हुई है। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 5 करोड़ का अनुमान है। असलहे व दो कारें बलेनो व बरना भी बरामद किया गया है।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि थाना अखंडनगर मे पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गैंग माल की डिलीवरी के लिए कहीं जाने वाला है। जिस पर पुलिस ने आज भोर में सहजनपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की गई। दो कार, एक बलेनो व एक वरना कार आती दिखाई दी, जिसको पुलिस ने रोका व टोका। उन लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करना चालू कर दिया। जिस पर पुलिस ने संयमित होकर आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश खुर्शीद आलम निवासी जैतपुर, जनपद बलरामपुर और दूसरा प्रशांत सिंह थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर) घायल हो गए। दोनों के कब्जे से तमंचे, खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। तथा उनके तीन साथी रोहित तिवारी, अंकुर प्रजापति व रामबाबू भी पकड़े गए हैं, जिनके कब्जे से दोनों गाड़ियों से करीब 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह पदार्थ मॉर्फिन है। पूछने पर यह भी बताया कि इसको हम लोग ओडिशा से तस्करी करके लाते हैं तथा यूपी के कई जनपदों में कई रास्तों से जाकर इसको डिलीवर करते हैं। उसी कार्य के लिए यह लोग आज जा रहे थे। दोनों घायल बदमाशों को अखंडनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, विधिक कार्रवाई प्रचलित है। और इस मादक पदार्थ की मार्केट वैल्यू करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *