पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज पूरी तरह असुरक्षित : डा. अनिल जयहिन्द

लखनऊ, 16 सितंबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डा. अनिल जयहिन्द ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछड़े, अतिपिछड़े, वंचित समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टाॅलरेन्स की बात करते हैं, अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल जाने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। आज पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज पूरी तरह असुरक्षित है।

उन्होने कहा कि गोण्डा में एक निषाद समुदाय के व्यक्ति को सिर्फ सोशल मीडिया पर कुछ बातें लिखने को लेकर दबंगों द्वारा हत्या कर दी गयी। मथुरा में निषाद समुदाय के व्यक्ति को इतना मारापीटा गया कि वह अस्पताल में भर्ती जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। अयोध्या में मौर्य समाज के युवक की हत्या कर दी गयी। लगातार जिस प्रकार पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्याएं हो रही हैं उससे पिछड़े वर्ग में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। सबसे दुःखद तो यह है कि अपराध, हत्या रूकने के बजाय यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग पर ज्यादती बढ़ती जा रही है। गोण्डा में निषाद समाज के एक युवक की हत्या कर दी गयी। मथुरा में निषाद समाज के लोगों को बुरी तरह मारापीटा गया जो लोग घायलावस्था में थे जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में भी उन पर हमला किया गया, निषाद समुदाय का युवक घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। अयोध्या में मौर्य समाज के युवक की हत्या कर दी गयी, दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि उसे यह कहकर कि अमुक तिथि पर हत्या की जाएगी उसके दो दिन पूर्व ही हत्या कर दी गयी। लगातार संगठित तरीके से हत्याएं की जा रही है।

पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में सिर्फ एक नेता राहुल गांधी भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। जाति जनगणना मोदी सरकार ठीक से नहीं करा रही है।

पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव अशोक निषाद ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोण्डा में विनोद साहनी की हत्या पर संजय निषाद मंत्री सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए वहां पहुंचे। इस सरकार में निषाद समाज का भला नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *