कोहरे के मौसम में दो दिसंबर से चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त, सात ट्रेनों के फेरों में होगी कमी

प्रयागराज, 24 सितंबर । कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। परिचालन संबंधी कारणों से चार ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त करने और सात ट्रेनों के फेरों में कमी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से निरस्त रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि कोहरे के मौसम को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।दो दिसंबर से निरस्त रहेंगी चार ट्रेनेंगाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेंगी। इसी तरह 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन 4 दिसंबर से 26 फरवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।इन ट्रेनों के फेरों में होगी कमीगाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी सोमवार और गुरुवार तथा 11124 बरौनी-ग्वालियर मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ और 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी शनिवार व रविवार को नहीं चलेंगी।गाड़ी संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली और 12034 नई दिल्ली-कानपुर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेंगी। 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन और 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट शनिवार व रविवार को नहीं चलेंगी। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तथा 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।

दो ट्रेनों का आंशिक संचालन प्रभावितगाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच और 12178 मथुरा-हावड़ा 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति जानने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस (NTES) का उपयोग करने की अपील की है। भारतीय रेलवे की यात्री सूचना प्रणाली में ट्रेन की स्थिति और यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *