रोशनाबाद में लॉकिंग टाइल्स से बनेंगी आंतरिक सड़कें, विधायक ने किया शुभारंभ

हरिद्वार, 24 सितंबर । रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों का निर्माण लॉकिंग टाइल्स से किया जाएगा। गुरुवार को विधायक आदेश चौहान ने पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

भाजपा सरकार जनहित के विकास कार्यों को गति दे रही है। सड़क, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना उनका संकल्प है। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल, राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *