मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना के लिए कुमाऊं विवि के तीन प्राध्यापक चयनित

नैनीताल, 25 अक्टूबर । मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन योजना 2026-27 के तहत है। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा संस्थानों के कुल 90 प्राध्यापकों को इस योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। इनमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन प्राध्यापकों को भी वित्तीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

जारी सूची में कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. वीना पांडे और रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. गीता तिवारी शामिल हैं।

इस संबंध में संयुक्त सचिव हरीश कुमार सागर के पत्र के साथ चयनित प्राध्यापकों की सूची जारी की गयी है। तीनों प्राध्यापक इससे पहले भी प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने तीनों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *