नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को बेमियादी धरना और क्रमिक अनशन जारी

नई टिहरी, 14 सितंबर । नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तेल बेमियादी धरना और क्रमिक अनशन जारी है। मांग पर कार्रवाई न होने से आंदोलनकारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने सरकार से मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी करने की मांग की।

सोमवार को गणेश चौक बौराड़ी में टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में धरना 30 वें दिन और क्रमिक अनशन 14वें दिन जारी रहा।

यूकेडी के जिलाध्यक्ष डीडी पंत, सोबन लाल, नरेश जमोला, राजेंद्र नौटियाल क्रमिक अनशन पर रहे। उन्होंने सरकार पर टिहरी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं नरेंद्रनगर विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पर निशाना साधा। कहा कि दोनों नेताओं के आपसी मतभेद के कारण मेडिकल कॉलेज खटाई में पड़ गया है।कहा कि सरकार की नाकामी के कारण टिहरी की जनता सड़कों पर आंदोलन के लिए मजबूर है। उन्होंने जल्द मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सत्याग्रह पर जीतराम भट्ट, कुलदीप पंवार, राहुल बुटोला, राजेंद्र चौहान आदि बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *