सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए सिद्धार्थ मृदुल ने भरा नामांकन

नई दिल्ली, 06 अगस्त । वरिष्ठ वकील और मणिपुर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 18 अगस्त को होना है।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने के पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के जज थे। वे मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से नवंबर, 2024 में रिटायर हुए थे। उसके बाद से वो उच्चतम न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *