सारथी एप और टोल फ्री नंबर पर टूटी सड़कों के फोटो-सूचना भेजे- विनय कुमार

मुरादाबाद, 30 अक्टूबर । जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों से निजात दिलाने के लिए जल निगम ने शुक्रवार से जल सारथी एप और विशेष टोल-फ्री नंबर की शुरुआत की है, जिसके जरिये ग्रामीण शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाना और जवाबदेही तय करना है।

जल निगम ग्रामीण ने दावा किया है कि जल सारथी एप और टोल फ्री नंबर पर टूटी सड़कों के फोटो या वीडियो सहित सूचना मुहैया कराने पर सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। प्रदेश व्यापी यह अभियान 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *