नई दिल्ली, 30 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी रवींद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है। संघ ने निजी सुरक्षा सेवा उद्योग को नई पहचान देने के साथ राष्ट्र सेवा, सामाजिक कार्यों और मीडिया जगत में उनके योगदान को स्मरणीय बताया।
संघ की ओर से जारी शोक संदेश में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आरके सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा के निधन से सार्वजनिक क्षेत्र को क्षति हुई है। निजी सुरक्षा सेवा क्षेत्र उद्योग को नई पहचान देने और राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक कार्यों तथा मीडिया जगत में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।
संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।