रक्षाबंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान, राखियां जवानों तक पहुंचेंगी

डूंगरपुर, 10 अगस्त । रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग, डूंगरपुर मंडल ने आमजन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखियां देश के कोने-कोने के साथ सीमाओं पर तैनात जवानों तक भी सुरक्षित पहुंचाई जाएंगी।

डाक अधीक्षक राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। त्योहार के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में विशेष राखी लिफाफे एवं राखी बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी पैकिंग इस तरह तैयार की गई है कि परिवहन के दौरान राखियां सुरक्षित रहें। डाक विभाग ने 12 अगस्त से विशेष प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत निर्धारित अवधि में अधिकतम पांच राखी लिफाफों की बुकिंग कराने पर स्पीड पोस्ट शुल्क में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। डाक विभाग ने आमजन से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *