नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को निकाली कंटर बजाओ रैली

नई टिहरी, 05 सितंबर । नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर शनिवार को गणेश चौक धरना स्थल पर हनुमंत महर और सुरेंद्र सिंह राणा क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं भाजपा नेता जीतराम भट्ट, अर्जुन बलूनी, सुनील उनियाल, संजय उनियाल, असद आलम, अजयपाल नेगी ने सत्याग्रह किया।

शनिवार भारी बारिश के बीच धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देर शाम करीब 5 बजे प्रस्तावित कंटर बजाओ रैली निकाली गई। समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान ने बताया कि कंटर बजाओ रैली पहले शहर के सभी आंतरिक मार्गों से निकाली जानी थी। लेकिन भारी बारिश के बाद रैली बौराड़ी से हनुमान चौक नई टिहरी होते हुए डायजर तक निकाली गई। जिसका मकसद शासन-प्रशासन को चेताना था।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जीओ जारी करें। इस मौके पर राहुल बुटोला, सुशील, मनोज भंडारी, अशोक, भगवान चंद रमोला, त्रिलोक रमोला, कमल सिंह महर, नवीन सेमवाल, अमित रतूड़ी, दीवान पैन्यूली, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, भगवान सिंह रावत, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *