हर व्यक्ति को अपनी कार्य योजना को पूर्ण होने तक गोपनीय रखना चाहिएः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 01 सितम्बर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एक्स पर सुभाषितम् में व्यक्ति को अपनी कार्य योजना के पूर्ण होने तक उसे गोपनीय रखने के महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक में एक्स पर लिखा, “‘यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे। कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥’ जिसका अर्थ है कि जिस व्यक्ति के कार्यों, योजनाओं, गोपनीय विचारों और रणनीतियों का ज्ञान दूसरों को तब तक नहीं होता, जब तक कि वे सफलतापूर्वक पूर्ण पूर्ण न हो जाएं, ऐसे संयमी, विवेकी और गंभीर व्यक्ति को ही वास्तव में बुद्धिमान कहा जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *