राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती पर किया ध्वजारोहण

अयोध्या, 02 अक्टूबर । राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ध्वजारोहण एवं माल्यार्पण किया। जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया।

नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया ने गांधी के सत्याग्रह की बदौलत अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता के लिए लड़ना और अड़ना सीखा। उन्होंने कहा कि गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षितिज हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गांधी के मूल्य से प्रेरित होकर स्वच्छता के मिशन को अपने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम को पार्षद चंदन सिंह एवं ज्ञान केशरवानी, अपर आयुक्त डॉ.नागेंद्र नाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद जगत नारायण यादव, अनीता द्विवेदी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गांधी के भजनों की प्रस्तुति दी। महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। मलिन बस्ती रेतिया में स्वच्छता का अभियान चला कर गांधी को नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *