राजगढ़ः दुष्कर्म के मामले में दस साल से फरार आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार

राजगढ़, 02 सितम्बर । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि आरोपित सोनू पुत्र जयराम राठोर निवासी सुनेरा जिला शाजापुर के खिलाफ अपर सत्र न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 404/2016 के तहत धारा 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/16 के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार होने के कारण न्यायालय द्वारा आरोपित के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर एएसपी केएल.बंजारे, एसडीओपी प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपित सोनू राठोर को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया। आरोपित करीब एक दशक से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बोड़ा पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार आरोपितों और स्थाई वारंटियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। आगामी दिनों में भी फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *