अनूपपुर, 14 सितंबर । सनातन धर्म, संस्कृति और बआध्यात्मिक चेतना के महान संवाहक, नित्य प्रातः स्मरणीय परम पूज्य अनंत श्री विभूषित ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की 102वीं जन्मजयंती पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें शत-शत नमन किया जा रहा है। पूज्य गुरुदेव के जन्मदिवस पर उनके शिष्यों, गुरु भाइयों-बहनों एवं अनुयायियों ने उन्हें स्मरण करते हुए उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र, धर्म तथा समाज के प्रति किए गए अतुलनीय योगदान को नमन किया।