पतंग उड़ाते समय छत से गिरा छात्र, मौत

नोएडा, 19 अगस्त । बिसरख थाना क्षेत्र के एमनादाबाद गांव में रहने वाले एक 13 वर्षीय छात्र पतंग उड़ाते समय अपने घर के चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि राजन (13) पुत्र रामवृक्ष थाना बिसरख क्षेत्र के ग्राम एमनादाबाद के रहने वाले सुबोध भाटी के मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था। वह कल शाम को अपने घर की छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय वह ऊंचाई से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसके परिजनों ने उपचार के लिए उसको एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह सातवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *