अत्यधिक बारिश के चलते अमेठी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद।

अत्यधिक बारिश के चलते अमेठी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद।

अमेठी, 18 अगस्त । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित नहीं किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *