स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा  मुख्यालय में ध्वजारोहण, गूंजा वंदे मातरम्

नई दिल्ली, 15 अगस्त । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रभक्ति के माहौल में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भी हुआ। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *