इंदौरः आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 55 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त

इंदौर, 04 सितंबर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी विभाग द्वारा बायपास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार की रात एक कंटेनर की जांच के दौरान हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद की हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये है।

आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई कि शराब को जब्त कर कंटेनर को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शराब के अंतरराज्यीय अवैध परिवहन एवं तस्करी से जुड़े गिरोह के पर्दाफाश होने की संभावना है। विभाग द्वारा शराब के स्रोत, गंतव्य तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *