यूएस ओपन : लुसियानो डार्डेरी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव

न्यूयॉर्क, 08 सितंबर । विश्व के नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन-2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लुसियानो डार्डेरी को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट ज्वेरेव ने कहा कि शुरुआती मुकाबलों के बाद उनका आत्मविश्वास और खेल की लय लगातार बेहतर हुई है।

ज्वेरेव ने जिओस्टार से साझा किए गए साक्षात्कार में कहा कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचना उनके लिए एक और सकारात्मक कदम है। उन्होंने माना कि अमेरिकी हार्ड कोर्ट पर टूर्नामेंट से पहले वह अपने खेल और आत्मविश्वास को लेकर पूरी तरह सहज नहीं थे।

जर्मन खिलाड़ी के अनुसार, शुरुआती दौर की जीत ने उन्हें लय हासिल करने में मदद की। उन्होंने कहा कि पहले दौर की जीत उनके लिए विशेष रूप से जरूरी थी, जबकि दूसरे दौर में उन्होंने मुकाबले को अपने लिए थोड़ा मुश्किल बना लिया था। इसके बावजूद उन्हें महसूस हुआ कि वह धीरे-धीरे टूर्नामेंट में अपनी जगह बना रहे हैं।

ज्वेरेव ने कहा कि वह मौजूदा प्रदर्शन से खुश हैं और टूर्नामेंट में अब भी बने रहने को लेकर उत्साहित हैं। क्वार्टर फाइनल में ज्वेरेव का सामना बोटिक वान डे जैंडशुल्प से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *