आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों और माताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या, 14 सितंबर । राम नगरी अयोध्या में पूरा बाजार क्षेत्र के जलालुद्दीन नगर और सिरसिंडा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लोकार्पण किया। दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण 11.84-11.84 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। केंद्रों में बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक कमरे के साथ किचन और शौचालय का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सिरसिंडा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही एक गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और मातृ स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उनके आसपास ही उपलब्ध हों। इस मौके पर गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, बीडीओ अनुराग सिंह, नंद कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रधान प्रेमा देवी, रामचन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, सुरकेश सिंह, बैजनाथ सिंह, पिंकू सिंह, हरिकेश सिंह, प्रधान राकेश सिंह, अशोक सिंह, डिम्पल सिंह, सजन लाल गुप्ता, रामू सोनी, बच्चा लाल, जगदम्बा गुप्ता सहित बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *