दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

गोरखपुर, 23 सितंबर । महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरीचौरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0378/2026, धारा 64(1), 351(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित आरोपी उमेश प्रजापति उर्फ छोटू पुत्र स्व. सूर्यनाथ प्रजापति, निवासी बालखुर्द, टोला पहाड़पुर, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में एक अन्य मामला भी दर्ज है। मु0अ0सं0 342/2026 में धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352, 75 और 78 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुनित कुमार यादव और कांस्टेबल अनूप कुमार यादव, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *