पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ, 26 अक्टूबर । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गयी हैं। राहलु गांधी सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए जनपद सुलतानपुर जा रहे थे।

मिली सूचना के मुताबिक राहुल गांधी सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन पार्टी के कई कार्यकर्ता इस हादसे में घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी का एक न्यायिक मामला सुलतानपुर एमएमएलए कोर्ट में चल रहा है। उस प्रकरण में आज फैसला आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *