रक्षाबंधन कार्यक्रम में गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना

पौड़ी गढ़वाल, 26 अगस्त । ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा।

इस दौरान गोदियाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के लिए सब कुछ किया, जबकि वर्तमान सरकारों ने घर बैठे नौकरियां बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

गोदियाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के आपसी विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, वरिष्ठ नेता सुंदर लाल मुयाल, अरुणा कुमार, भरत सिंह, अनिल कुमार, अनूप सिंह, तस्लीम जावेद, राहत हुसैन, विजय दर्शन बिष्ट, आशीष नेगी और कमला नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन यशोदा नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *