राजगढ़ः कलरीपयट्टू कप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक, 3 गोल्ड और 3 सिल्वर भी मिले

राजगढ़ः कलरीपयट्टू कप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक, 3 गोल्ड और 3 सिल्वर भी मिले

राजगढ़, 26 अक्टूबर। मध्यप्रदेष के राजगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने मुरैना में आयोजित द्वितीय लेटे पूंथुरा सोमन मेमोरियल कलरीपयट्टू कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते। प्रतियोगिता 24 से 25 अक्टूबर तक राधिका पैलेस, मुरैना में आयोजित हुई थी। इसमें राजगढ़ जिले के 6 खिलाड़ियों ने भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया।

कलरीपयट्टू संघ के सचिव अक्षय शर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि अनिरुद्ध पुत्र मोहनलाल सोनी ने अंडर-14 बालक वर्ग की 62 किलोग्राम से कम भार श्रेणी के फाइट इवेंट (कैपोरियो) में स्वर्ण पदक जीता। वहीं चुवादुक्कल इवेंट में रजत पदक हासिल किया। अभिमान सिंह पुत्र मधुसूदन लवकानिया और वेदिका पुत्री दिलीप मालवीय ने अंडर-10 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी तरह अवनी पुत्री योगेश शर्मा ने अंडर-14 वर्ग में रजत पदक जीता। आयुष्मान पुत्र मधुसूदन लवकानिया ने अंडर-10 वर्ग की 55 किलोग्राम से कम भार श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। कृतिका पुत्री पवन गौड़ ने अंडर-14 वर्ग की 38 किलोग्राम से कम भार श्रेणी में कांस्य पदक जीता। कोच कल्पना भंडारी के मार्गदर्शन में किया प्रदर्शन जिले की कलरीपयट्टू टीम की कोच कल्पना भंडारी रहीं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती और कलरीपयट्टू संघ के पदाधिकारियों सहित शरद मंडलोई, शिव मालवीय, कंचन सोनी, अरविंद तोमर, सचिन शर्मा और अन्य खेलप्रेमियों ने बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *