किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश

लखनऊ, 29 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को कृषि भवन में रबी सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश के किसानों को रबी की फसलों के लिए समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी या आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कृषि मंत्री ने क्षेत्रीय अधिकारियों को धरातल पर निरंतर सक्रिय रहने और वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 29 अक्टूबर 2026 तक की वित्तीय व योजनागत प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

इस समीक्षा बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि एमके एस सुंदरम, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी, निदेशक बीज प्रमाणीकरण कनीज फातिमा सहित विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि विभाग के सभी मंडलों तथा जिलों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *