राष्ट्रीय खेल दिवस: मंडी कालेज में खेलो इंडिया संवाद का आयाेजन

मंडी, 27 अगस्त । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय वल्लभ महाविद्यालय में मेरा युवा भारत का आयोजन युवा मामले विभाग की ओर से किया गया। मंडी जिले के तीन चयनित संस्थानों में वल्लभ कालेज मंडी भी इस आयोजन का हिस्सा रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार कपूर ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में कमल किशोर फुटबॉल कोच खेलो इंडिया मंडी सेंटर तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक मेरी भारत की नोडल आफिसर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और फिटनेस को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क,लीडरशिप,आत्म विश्वास जैसे गुण विकसित होने की बात कही। प्रधानमंत्री ने भारत के स्पोर्ट्स इको सिस्टम को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पहचानने तथा युवाओं को बेहतर कोचिंग, प्रशिक्षण सुविधाएं एवं खेल मनोविज्ञान का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, युवा नेतृत्व और स्वयंसेवी भावना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भारत की खेल गतिविधयों में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात कमल किशोर के साथ युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसका संचालन एनवाईके के नीरज ने मॉडरेटर के रूप में किया। संवाद में विद्यार्थियों ने खेल फिटनेस एवंयुवा विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मंडी कालेज के एनएसएस वालंटियर, रोवर रेंजर एवं खिलाड़यों के साथ-साथ नेहय युवा केंद्र के वालंटियरस ने सक्रिय सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *