विज्ञान संगोष्ठी ने ईशांत, सक्षम और मनीषा रहे अव्वल

उत्तरकाशी, 19 सितंबर ।राइंका हुडोली में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी शुक्रवार सांय को विधिवत रूप से संपंन हो गई। “2047 के भारत की ऊर्जा आवश्यकता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में ब्लॉकों से आये विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर विचार रखे।

जिसमें राइंका धौंतरी के छात्र ईशांत प्रथम,मसीह दिलासा उत्तरकाशी के सक्षम थपलियाल द्वितीय व राइंका गड़ोली की छात्रा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षा विभाग उत्तरकाशी की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय राजकीय इंटर कालेज हुडोली पुरोला में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न कालेजों के 12 बाल वैज्ञानिकों ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपनें विचार व्यक्त किए।.

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीईओ माध्यमिक शैलेंद्र अमोली ने छात्रों के मॉडलों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से सौर ऊर्जा,पवन ऊर्जा व जल विद्युत ऊर्जा संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के महत्व पर प्रस्तुत माडलों की सराहना की। उन्होने निरंतर बढ़ती देश की आबादी,औद्योगिकीकरण तकनीकी विकास के साथ बढ़ती ऊर्जा की मांग को देखते हुए पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करनें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला स्त्रीय इस गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद राइंका धौंतरी के छात्र ईशांत, एमडीएस उतरकाशी के सक्षम थपलियाल व राइंका गड़ोली की छात्रा मनीषा का राज्य स्तरीय संगोष्ठी के लिए चयन किया गया। गोष्ठी में जिले भर से आये प्रतिभागियों ने भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वैज्ञानिक सोच एवं तकनीकी नवाचार को विद्यालय स्तरों से ही प्रोत्साहित किया जाना जरूरी बताया।

विज्ञान संगोष्ठी में प्रधानाचार्य ललिता प्रसाद सेमवाल सहित विज्ञान अध्यापक विजय राणा, समन्वयक विनोद कुमार,सुबोध बिष्ट, बिक्रम रावत,अशोक चौहान आदि मौजूद थे।

फोटो – 2-पुरोला के हुडोली इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *