हिसार : मालिक के बैंक कार्ड और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ड्राइवर ने ट्रांसफर किए 15.64 लाख

9-11 निवासी सचिन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर 9-11 निवासी गुलशन कुमार सिंगला प्रॉपर्टी डीलिंग का

काम करते हैं। आरोपी सचिन उनके पास काफी समय से ड्राइवर के तौर पर कार्य करता था। शिकायतकर्ता

अपने बैंक संबंधी दस्तावेज, क्रेडिट व डेबिट कार्ड आदि कार में रखते थे और ड्राइवर

होने के कारण आरोपी की इन तक पहुंच रहती थी।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के बैंक खातों और कार्ड का

कथित रूप से दुरुपयोग कर अलग-अलग माध्यमों से अपने खाते में रकम ट्रांसफर की। जांच

में एचडीएफसी बैंक खाते से 11 लाख 19 हजार रुपये, एसबीआई डेबिट कार्ड से दो लाख 99

हजार 7 रुपये तथा बंधन बैंक खाते से 75 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात सामने

आई। इस तरह कुल 15 लाख 64 हजार 7 रुपये की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।

शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध

करवाए। जांच रिपोर्ट के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला

दर्ज किया गया। उप निरीक्षक बीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार

कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों,

लेन-देन तथा रकम की बरामदगी के संबंध में आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *