आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इसी बीच पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने भी कर्मचारियों
पर हमला करने वाले फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। यूनियन ने
चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन और हड़ताल का रास्ता
अपनाने को मजबूर होंगे।
एक्सईएन अजय कुंडू ने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता नहर के
अंतिम छोर तक बैठे प्रत्येक किसान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने
कहा कि नहरी पानी चोरी करने वाले लोग अपने ही किसानाें के अधिकारों का हनन कर रहे
हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नहरों पर 24 घंटे नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। भविष्य
में पानी चोरी करते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की
जाएगी और मौके पर ही उसके उपकरण जब्त कर लिए जाएंगे।