कांग्रेस के सुनील कोट ब्लॉक प्रभारी और तामेश्वर सह-प्रभारी नियुक्त

पौड़ी गढ़वाल, 25 अगस्त । कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कोट ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुनील लिंगवाल के निवास पर “चंदा चोर, गांधी छोड़” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल को कोट ब्लॉक का प्रभारी तथा तामेश्वर आर्य को सह-प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, कांग्रेस नेता अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गजपाल गुसाईं सहित अनूप, अनिल, वीर प्रताप, कैलाश बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, दिनेश कोहली, विमल लिंगवाल, भगवान सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *