धनतेरस पर नाहन के बाजारों में उमड़ी भीड़, सोना-चांदी और बर्तनों की जमकर खरीदारी

नाहन, 06 नवंबर । देश भर में इस समय त्योहारी सीजन चला हुआ है और बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। शुक्रवार काे धनतेरस पर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग बड़ी मात्रा में सोना, चांदी, चांदी का कछुआ, मछली इत्यादि की खरीद कर रहे हैं। शहर के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

इसके अलावा भी बर्तनों की भी खरीद की जा रही है और लोग अपनी पसंद अनुसार बर्तन भी खरीद रहे हैं। इसके साथ ही नगर में पारंपरिक मिट्टी के उत्पाद दीपक इत्यादि भी लोग खरीद रहे हैं।कुल मिलाकर त्योहार सीजन में आज बाजार लोगों से भरे हुए हैं और बाजारों में रौनक बढ़ गई है।नाहन के ज्वेलर श्याम खिंदड़ी ने बताया कि आज सुबह से ग्राहक पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के उत्पाद ले रहे हैं। लोग जरूरत के अनुसार खरीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *