हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नाहन पहुँचकर दिवंगत विनय गुप्ता के परिवार से की भेंट

नाहन, 07 अक्टूबर । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार काे नाहन पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत विनय गुप्ता के निवास पर उनके परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनय गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता का निधन परिवार, समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना कठिन है।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *