छिंदवाड़ा में एक नवंबर को होगा वर्षावास समापन समारोह, धम्मदेशना और संघदान का आयोजन

छिंदवाड़ा, 31 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में डॉ. आंबेडकर समता विकास समिति की ओर से रविवार, एक नवंबर 2026 को वर्षावास समापन समारोह, धम्मदेशना एवं संघदान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समता बौद्ध विहार, अंबेडकर नगर, परासिया रोड पर होगा। इसमें देश-विदेश से आए भिक्खु संघ के सदस्य शामिल होंगे।

आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे अंबेडकर तिराहे से निकलने वाली धम्म रैली से होगी। रैली समता बौद्ध विहार पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे बुद्ध वंदना, त्रिशरण-पंचशील एवं पारित्राण पाठ होगा। सुबह 11 बजे भिक्खु संघ का भोजनदान और 11.30 बजे सामूहिक भोजनदान आयोजित किया जाएगा।

दोपहर 12.30 से 2 बजे तक धम्मदेशना, 2 से 3 बजे तक संघदान और अपराह्न 3.30 बजे मंगल मैत्री का कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे चयनित प्रतिभागियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। रात 8 बजे सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

समारोह में वियतनाम से पधार रहे भिक्खु डॉ. लाम, बुद्धिस्ट स्कॉलर एवं शोधकर्ता, मुख्य धम्मदेसक के रूप में धम्मदेशना देंगे। इसके साथ ही म्यांमार से भिक्खु सुकत, भिक्खु नन्दासामी, भिक्खु सुवण्ण और भिक्खुणी ञाणाचारी का सान्निध्य प्राप्त होगा।

इसके अलावा भिक्खु धम्मवीरो (बुद्धानुसति बुद्ध विहार, भिवापुर, अमरावती), भिक्खु सुमेध नागरत्न (शांतिनगर, नागपुर), भिक्खु जीवनदर्शी (महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा) और सामणेर धम्मसील (भीमज्योति बुद्ध विहार, बारसे नगर, पांचपावली, नागपुर) सहित अन्य भिक्खु संघ के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *