बलोचिस्तान में सेना ने हाइवे रोके आतंकियों पर गोली चलाई, पांच की मौत, 23 बंधक छुड़ाए

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 20 सितंबर । सुरक्षा बलों ने कलात के पास एनएच-25 पर अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। बलों ने 23 बंधकों को भी छुड़ा लिया। पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया एवं जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने आज सुबह जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की ट्रैफिक रोकने और आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए और 23 बंधकों को छुड़ाया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, आतंकवादियों ने यात्रियों को अगवा करने, जबरन वसूली करने और गाड़ियां छीनने के लिए हाइवे पर एक अस्थायी नाका लगाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और गोलीबारी के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया। नाके से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

आईएसपीआर के अनुसार, घटनास्थल से छह ट्रक, तीन बसें और दो कारें बरामद की गईं। आतंकवादियों के खिलाफ यह सफलता ‘ऑपरेशन रद्दुल फितना 3’ के तहत मिली। शनिवार को सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पंजगुर और चगाई जिलों में अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया।

सूत्रों के मुताबिक, पंजगुर के गोवारगो इलाके में पांच, जबकि चगाई के अमीनबाद और सियाह चांग इलाकों में छह आतंकी मारे गए। बावजूद इसके

बलोचिस्तानहिंसा का बड़ा केंद्र बना हुआ है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि खारान में कॉलेज रोड पर आतंकवादियों ने एक यात्री वाहन को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया, जिसमें 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *