एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 15 लाख नोटिसों पर सुनवाई पूरी

देहरादून, 22 अगस्त । अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसआईआर की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।

बैठक में डॉ.जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट रोल में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 15 लाख से अधिक नोटिसों पर अब तक सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपादित की जा रही है। प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त तैनाती दी गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से अनिल गोयल और राजकुमार पुरोहित,कांग्रेस से मनोज रावत और मौ.सुलेमान अंसारी,बसपा से सत्यपाल,सतेंद्र, जसपाल और सतेंद्र चोपड़ा,आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *