जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 426 को मिला योजनाओं का लाभ

रुड़की, 26 सितंबर । शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को रुड़की नगर निगम सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कुल 2348 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रमाण-पत्रों और सेवाओं के लिए 203 आवेदन प्राप्त हुए, 9 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। 426 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि बहुद्देशीय शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं मिल रही हैं, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में आकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी, मेयर अनीता अग्रवाल, राज्यमंत्री आदेश सैनी, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, दिनेश कौशिक, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *