बीएचईएल हरिद्वार को राजभाषा कार्यान्वयन में मिला ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’

हरिद्वार, 25 सितंबर । राजभाषा कार्यान्वयन और हिंदी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएचईएल हरिद्वार इकाई को ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बीएचईएल की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना वर्ष 2025-26 के तहत बड़ी इकाई (क एवं ख क्षेत्र) वर्ग में लगातार तीन वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान यह पुरस्कार हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार को प्रदान किया। इस दौरान बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों को भी सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद संबोधन में मूर्ति ने सभी पुरस्कृत इकाइयों के प्रमुखों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में काम करना आत्मगौरव का विषय है।

इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रंजन कुमार ने पुरस्कार का श्रेय हरिद्वार इकाई की सभी विभागीय राजभाषा समितियों और कर्मचारियों को दिया। समारोह में बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *