ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

नोएडा, 23 सितंबर । थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम को सुरेश अहिरवार (33 वर्ष) पुत्र नंदन अहिरवार मूलनिवासी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक रेलवे पटरी को पार कर रहे थे, तभी वह द्रुत गति से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *