संजीव गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नियुक्त

धर्मशाला, 15 सितंबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संजीव गांधी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संजीव गांधी पिछले 45 वर्षों से अधिक समय से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में एनएसयूआई के माध्यम से सक्रिय राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की।

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में उच्च शिक्षा के दौरान भी संजीव गांधी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। इस दौरान वे विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निर्वाचित छात्र संस्था स्टूडेंट्स काउंसिल के सचिव निर्वाचित हुए। पिछले कई दशकों में उन्होंने कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया तथा विशेष रूप से मीडिया, प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

उधर अपनी नियुक्ति पर संजीव गांधी ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *