हांसी : हार्डवेयर-सेनेटरी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग में बिजली, हार्डवेयर और सेनेटरी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक

जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात ड्यूटी से लौट रहे

गांव के एक कर्मचारी ने दुकान से धुआं उठता देखा। उसने तुरंत दुकान मालिक सतीश वर्मा

को फोन कर सूचना दी। इसके बाद डायल-112 पर भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की

गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग के तेजी से फैलने

के कारण शुरुआती प्रयासों में उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दो दमकल गाड़ियों

ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान मालिक सतीश वर्मा ने बताया कि वह खांडा

खेड़ी के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से हार्डवेयर एवं सेनेटरी की दुकान चलाकर परिवार

का पालन-पोषण कर रहे हैं। शनिवार रात उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना

मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि आग

बुझने तक दुकान में रखा बिजली, हार्डवेयर और सेनेटरी का पूरा सामान जल चुका था। जले

हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। दुकान ही परिवार की आय का मुख्य जरिया थी,

ऐसे में आग की इस घटना से परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *