कुलपति ने किया अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

हरिद्वार, 31 अगस्त । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने एसएमजेएन पीजी कॉलेज में संचालित अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने शैक्षणिक सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन सामग्री, अभिलेखों के रख-रखाव, परीक्षा व्यवस्था और छात्र समस्याओं के समाधान के प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाया।

कुलपति ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने में अध्ययन केंद्रों की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

इस दौरान प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने अध्ययन केंद्र की गतिविधियों और छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से नियमित मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है।मौके पर अध्ययन केंद्र के अधिकारी, कर्मचारी और महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *