सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने

बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले

के पटवाई गांव के युवाओं आकाश और रोहन के स्वच्छता अभियान का जिक्र किया। दोनों युवाओं

ने कचरे के बैग उठाकर सफाई अभियान शुरू किया। धीरे-धीरे अन्य युवा भी उनके साथ जुड़ते

गए और स्वच्छता के लिए क्लीन-अप पटवाई नाम से समूह बनाया। यह समूह अब तक चार गंगा घाटों

की सफाई कर चुका है और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुका है।

प्रधानमंत्री

ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान भी स्वच्छता और जनभागीदारी का उदाहरण दिया। उन्होंने

बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान कठिन रास्तों पर हजारों स्वच्छता कर्मियों ने सेवा

की और 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरे को एकत्र कर उसका निपटारा किया गया। 16 हजार से

अधिक श्रद्धालुओं ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतुल जैन, नरेश वर्मा,

नीरज आत्रेय, अनिल जैन, मुकेश मित्तल, प्रेमचंद जैन, नरेंद्र मंगला, दौलतराम मित्तल,

कृष्ण जैन, नरेश शर्मा, मुकेश जैन और सुनील रोहिल्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *