‘होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो…’ अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गजल सम्राट जगजीत सिंह 10 अक्टूबर 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से संगीत जगत ने एक अनमोल आवाज खो दी, लेकिन उनकी गजलें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
08 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे जगजीत सिंह ने गजल गायकी को आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को सरल धुनों और सहज गायकी के साथ जोड़कर गजल को नई पहचान दी। पत्नी चित्रा सिंह के साथ उनकी जोड़ी भी बेहद लोकप्रिय रही।
जगजीत सिंह की आवाज में प्रेम, विरह, दर्द और जिंदगी के अनुभवों की गहरी अभिव्यक्ति मिलती थी। फिल्म ‘अर्थ’ की गजल ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’ और ‘झुकी-झुकी सी नजर’, फिल्म ‘प्रेमगीत’ का ‘होंठों से छू लो तुम’ तथा ‘साथ-साथ’ का ‘तुमको देखा तो ये खयाल आया’ आज भी संगीत प्रेमियों की पसंद हैं। ‘वो कागज की कश्ती’ और मिर्जा गालिब की गजलों को भी उन्होंने अपनी गायकी से खास पहचान दिलाई।
निजी जीवन में बेटे विवेक की असमय मृत्यु ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया। इसके बावजूद उन्होंने संगीत के प्रति अपना समर्पण बनाए रखा। भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जगजीत सिंह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी सुकून देती है। उनकी गजलें साबित करती हैं कि सच्चा संगीत कभी खामोश नहीं होता।
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1942 – सोवियत संघ ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1999 – सन 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 – बांग्लादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1910 – द्वारकानाथ कोटणीस – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान चीन में नि:स्वार्थ सेवाएँ देते हुए जान देने वाले भारतीय डॉक्टर थे।
1920 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1933 – मदन मोहन पुंछी – भारत के भूतपूर्व 28वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1974 – लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।
2022 – मुलायम सिंह यादव – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।