हिसार : पांच लाख की रंगदारी मांगने पर दो गिरफ्तार

में आजाद नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में आर्य नगर निवासी

धर्मपाल ने शिकायत दी थी कि 18 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से कॉल

की गई। कॉल करने वाले आरोपियों ने उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने

पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को

देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच उप निरीक्षक सुभाष द्वारा

की गई। पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो

आरोपियों आर्य नगर के ही नरेश उर्फ भैया व रविन्द्र उर्फ बिंदू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की जांच

के साथ-साथ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रंगदारी मांगने के लिए किन नंबरों का

इस्तेमाल किया गया और वारदात के पीछे आरोपियों का क्या उद्देश्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *